Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

महेशपुर कोल डंप में स्टॉक कोयले की हुई मापी, अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा

धनबाद के बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र स्थित महेशपुर कोलियरी में अधिकारियों की एक विशेष टीम ने कोल डंप में मौजूद स्टॉक कोयले की माप की और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संजय कुमार, आरएस सिंह और सर्वेयर सोमनाथ घोष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डंप में उपलब्ध कोयले की मात्रा का सटीक आकलन कर आवश्यक आंकड़े दर्ज किए। यह नियमित मापी कोयला प्रबंधन और स्टॉक की पारदर्शिता बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
6 अक्टूबर 2026 को 04:51 pm बजे
WhatsApp
महेशपुर कोल डंप में स्टॉक कोयले की हुई मापी, अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा
महेशपुर कोलियरी में अधिकारियों की टीम ने कोल डंप में मौजूद स्टॉक कोयले की सटीक माप ली।|Arthik Dhara Photo
महेशपुर कोल डंप में स्टॉक कोयले की हुई मापी, टीम ने लिया जायजा

धनबाद : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की महेशपुर कोलियरी में कोल स्टॉक मापी टीम पहुंची. टीम ने कोलियरी के कोल डंप में जमा स्टॉक कोयले की मापी कर स्थिति का जायजा लिया. टीम में अन्य कोलियरियों के अधिकारी भी शामिल थे. अधिकारियों ने डंप में मौजूद कोयले के स्टॉक की नापी की तथा आवश्यक आंकड़े दर्ज किये. स्टॉक मापी के दौरान कोयले की मात्रा और डंप में उपलब्ध स्टॉक का आकलन किया गया. टीम में संजय कुमार, आरएस सिंह, शंकर दत्ता, नारायण हांसदा, सर्वेयर सोमनाथ घोष समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां