Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत धनबाद में सांसद का एक घंटा श्रमदान

धनबाद में राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त आशिष गंगवार की अगुवाई में एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महा-सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और कचरे का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और नागरिकों को स्वच्छ भारत के संकल्प से जोड़ना है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
1 अक्टूबर 2026 को 01:30 pm बजे
WhatsApp
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत धनबाद में सांसद का एक घंटा श्रमदान
सहयोगियों के साथ सांसद ढुल्लू महतो|Arthik Dhara Photo

धनबाद : राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले में 'एक घंटा श्रमदान' कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया। इस महा-सफाई अभियान में माननीय सांसद श्री ढुलू महतो, नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों, नदी व तालाब के घाटों, श्मशान घाटों तथा अन्य सार्वजनिक परिसरों की साफ-सफाई की गई। एकत्र किए गए कचरे का नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया।इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत जीवनशैली और सामाजिक संस्कार है। जब तक प्रत्येक नागरिक अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक स्वच्छ भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को मजबूत करना और समाज में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां