Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए एमपीएल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) को नई दिल्ली में आयोजित ब्रांड इंडिया समिट सीएसआर अवार्ड्स 2026 में 'एक्सीलेंस इन कम्युनिटी एम्पावरमेंट एंड लाइवलीहुड डेवलपमेंट' श्रेणी के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सामुदायिक सशक्तिकरण, कौशल विकास और समावेशी विकास की दिशा में कंपनी के उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता देता है। सीईओ बासुदेव हांसदा ने इस उपलब्धि को समाज में आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए अवसर सृजित करने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
17 अक्टूबर 2026 को 03:10 pm बजे
WhatsApp
सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए एमपीएल को मिला राष्ट्रीय सम्मान
मिले राष्ट्रीय पुरस्कार एमपीएल के सीईओ श्री बासुदेव हांसदा को सौंपते हेड सीएसआर श्री रणधीर कुमार। साथ में अधिकारीगण।|Arthik Dhara Photo
मैथन (धनबाद)। सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए एमपीएल को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित ब्रांड इंडिया समिट सीएसआर अवार्ड्स 2026 में एमपीएल सीएसआर को एक्सीलेंस इन कम्युनिटी एम्पावरमेंट एंड लाइवलीहुड डेवलपमेंट श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। मिले पुरस्कार को आज यहां सीएसआर हेड रणधीर कुमार ने अपनी टीम के साथ सीईओ बासुदेव हांसदा को भेंट किया। मौके पर चीफ (ओएंडएम) सतीश प्रभु, हेड (एचआर) दैतरी स्वैन, हेड (एफएएम) दुर्गेश शर्मा, हेड सिक्योरिटी सुनील कुमार सिंह सहित कोमल गगराय, उदय सिंह एवं सन्नी सिसोदिया उपस्थित थे।
एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि निरंतर प्रयास है कि समाज के चेहरे पर मुस्कान खिले,  सपनों को सही दिशा मिले और समुदायों के लिए प्रगति एवं समृद्धि के नए अवसर सृजित हों। सच्चा सम्मान वही है, जो उपलब्धियों के साथ समाज के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के नए अध्याय जोड़े। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान एमपीएल की सामाजिक संवेदनशीलता, दूरदर्शी सोच तथा समावेशी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एमपीएल के निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान है। यह उपलब्धि समाज के साथ सार्थक सहभागिता स्थापित करने तथा विकास की प्रक्रिया को अधिक समावेशी एवं टिकाऊ बनाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एमपीएल के अधिकारी सतीश प्रभु, डीके गंगवाल, प्रवीण बी राउत, सुदीप दास, दैतरी स्वैन, दुर्गेश शर्मा, अंशुमन चक्रवर्ती, चंद्रशेखर सिंह, रुपेश कुमार सिंह, सत्यजीत चौहान, रुपेश कुमार श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह एवं अजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएसआर टीम सहित एमपीएल परिवार को बधाई दी है।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां