Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में 1,89,597 व्यावसायिक वाहनों से नगर निगम वसूलेगा एंट्री टैक्स

धनबाद नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए शहर में प्रवेश करने वाले 1,89,597 व्यावसायिक वाहनों पर एंट्री टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे, जिससे प्रतिदिन हजारों भारी और यात्री वाहनों से भारी राजस्व प्राप्त होगा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार के अनुसार, इस पहल से निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और शहरी विकास कार्यों को गति मिलेगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
18 अक्टूबर 2026 को 11:50 am बजे
WhatsApp
धनबाद में 1,89,597 व्यावसायिक वाहनों से नगर निगम वसूलेगा एंट्री टैक्स
फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

धनबाद। धनबाद नगर निगम कमाई बढ़ाने के लिए व्यवसायिक वाहनों पर एंट्री टैक्स लगायेगा। निगम चेकपोस्ट के माध्यम से इसकी वसूली होगी। शहर में प्रतिदिन सात हजार से अधिक व्यवसायिक व भारी वाहनों का एंट्री होता है। धनबाद में निबंधित व्यवसायिक वाहनों की संख्या पौने दो लाख है। ऐसे में नगर निगम को बड़ी राजस्व राशि की प्राप्ति होगी। आधा दर्जन मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया गया है, जहां चेकपोस्ट का निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि यह टैक्स आवश्यक है। सूची में माल ढुलाई वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और बस जैसे व्यवसायिक वाहनों को शामिल किया गया है। जिनसे टैक्स लिया जाएगा।

धनबाद शहर में प्रवेश करने पर NH-19 से बरवाआड्डा, बिरसा मुंडा पार्क के करीब और भुईफोड़ स्थित गोल बिल्डिंग के पास चेकपोस्ट का निर्माण किया जाएगा। जिले में दो पहिया से लेकर भारी वाहन तक कुल 14 लाख 64 हजार 382 वाहन निबंधित है। इनमें व्यवसायिक वाहनों की संख्या 1,89,597 है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां