Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास के प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित की चाकू से गोंद-गोंद कर हत्या

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर के 53 वर्षीय पुजारी मुन्ना पंडित की उनके घर में निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, रंजिश और लूटपाट समेत सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
30 अक्टूबर 2026 को 03:26 pm बजे
WhatsApp
कतरास के प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित की चाकू से गोंद-गोंद कर हत्या
मृतक की पत्नी दो बच्चों के साथ आवास पर|Arthik Dhara Photo

धनबाद। जिले के कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध आमटांड़ बस्ती में प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर के पुजारी 53 वर्षीय मुन्ना पंडित की उनके घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के इलाके के निवासियों में भारी आक्रोश है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। प्रारंभिक जांच और पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पहले गले में तार कसकर उनका गला घोंटा और फिर उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई और वे बाहर नहीं दिखे, तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका लहूलुहान शव बरामद किया। बाघमारा के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। मुन्ना पंडित मूल रूप से बिहार के गया जिले के पहाड़पुर के रहने वाले थे और यहां अकेले रहते थे। उनकी पत्नी सुधा देवी पिछले एक साल से रांची में किराये के मकान में बच्चों के साथ रह रही थीं। घटना की सूचना मिलने पर सुधा देवी दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ आमटांड़ पहुंचीं। परिजनों के पहुंचते ही घर में मातम छा गया। मृतक की एक पुत्री की शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला अदालत में भी चल रहा था। पुलिस अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा पाई है। व्यक्तिगत दुश्मनी, लूटपाट या अन्य सभी बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्ना पंडित का पड़ोसियों से अधिक मेल-जोल नहीं था। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां