Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद जिले के बरवाअड्डा में भूमि विवाद में भतीजे की हत्या

धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद को लेकर चाचाओं द्वारा कथित तौर पर 32 वर्षीय भतीजे दौलत राम महतो की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से घसकोडीह गांव में भारी तनाव व्याप्त है और ग्रामीण आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
26 अक्टूबर 2026 को 05:24 pm बजे
WhatsApp
धनबाद जिले के बरवाअड्डा में भूमि विवाद में भतीजे की हत्या
गांव में मृतक के घर के सामने ग्रामीणों की भीड़ |Arthik Dhara Photo

धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घसकोडीह में सोमवार को जमीन विवाद में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की हत्या कर दी गयी। आरोप चाचा सूर्यकांत महतो उर्फ बिनोद, त्रिवेणी महतो पर लगा है। गांव में भारी तनाव है। आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को ग्रामीणों ने रोक रखा है। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। मृतक के भाई सुंदरलाल महतो ने अपने चाचा सूर्यकांत महतो उर्फ बिनोद, त्रिवेणी महतो और अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान सोमवार को दौलत राम महतो पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां