Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

रेप, ब्लैकमेलिंग से परेशान स्कूली छात्रा ने दी जान

कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने बॉयफ्रेंड द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, बलात्कार और न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस जघन्य घटना से स्थानीय इलाके में भारी सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
3 अक्टूबर 2026 को 01:40 pm बजे
WhatsApp
रेप, ब्लैकमेलिंग से परेशान स्कूली छात्रा ने दी जान
प्रतीकात्मक फोटो |Arthik Dhara Photo

कोलकाता। नौर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घर में लटका हुआ शव मिला। घटना के पीछे उसके बॉयफ्रेंड का फिजिकल और मेंटल टॉर्चर है। मृतका के परिजनों का दावा है कि वह कई बार रेप की शिकार हुई थी। उसका न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया था। आरोप है कि इसमें आरोपी युवक की मां भी शामिल है। थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका आठवीं क्लास की स्टूडेंट थी। स्थानीय सुरजीत हलदर एक साल से रिलेशनशिप में था। दावा है कि युवक नाबालिग को अपने घर ले गया। शादी का नाटक किया और उसके साथ रेप किया। उसने न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था तथा अक्सरहां रेप करता था। परिनों के अनुसार आरोपी युवक की मां ने भी इस घटना में साथ दिया। नाबालिग लंबे समय तक दबाव और लगातार रेप बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने सुसाइड का बड़ा फैसला लिया है। परिजनों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

नाबालिग के पिता ने दावा किया कि उन्हें शुरू में नहीं पता था कि उनकी बेटी उस युवक के संपर्क में थी। जानकारी होने पर उन्होंने अपनी बेटी को चेतावनी दी। उसने युवक से यहां तक ​​कह दिया कि वह संबंध न बनाए। लेकिन युवक नहीं सुधरा। कथित तौर पर उसने एसिड अटैक की धमकियां दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग की मौत के असली कारण की जांच की जा रही है। परिवार ने गायघाटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी और आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां