Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

अब कतरास के शहीद शक्तिनाथ स्कूल परिसर में भी बना गोफ , दहशत

धनबाद के कतरास स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक विद्यालय परिसर में भारी बारिश के कारण अचानक 15 मीटर गहरा गोफ बन गया है, जो स्कूल भवन से महज 25 मीटर की दूरी पर है। इस घटना से स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 650 बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी है और जल्द ही गोफ की भराई का आश्वासन दिया है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
26 सितंबर 2026 को 12:01 pm बजे
WhatsApp
अब कतरास के शहीद शक्तिनाथ स्कूल परिसर में भी बना गोफ , दहशत
गोफ का निरीक्षण करते निवासी, बीसीसीएल अधिकारी|Arthik Dhara Photo

धनबाद : पुटकी केंदुआ आदि क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच कच्छी बलिहारी स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक विद्यालय परिसर में अचानक गोफ बन गया। गोफ की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल उसकी घेराबंदी का काम शुरू करा दिया गया। बताया गया कि कच्छी बलिहारी 10/12 पिट कोलियरी के सिम पर बने गोफ की गहराई करीब 15 मीटर है। इसका आकार करीब तीन फीट गुणा ढाई फीट है। गोफ स्कूल भवन से महज 25 मीटर की दूरी पर बना है। इसी क्षेत्र में बच्चे खेलते हैं। गोफ बनने से स्कूल में पढ़ने वाले करीब 650 बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण भानु महतो ने कहा कि स्कूल परिसर के समीप गोफ बनने से बच्चों पर खतरा बढ़ गया है। बीसीसीएल प्रबंधन को अविलंब गोफ की भराई कर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करना चाहिए। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने बताया कि गोफ करीब तीन फीट का है। फिलहाल उसकी घेराबंदी कराई जा रही है। संसाधन उपलब्ध होते ही गोफ की भराई कर दी जाएगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां