ब्रेकिंग न्यूज़
WhatsApp ग्रुप में CM के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, कोलकाता पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड
कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर एकलाख अहमद को व्यक्तिगत WhatsApp ग्रुप में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट्स करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना के फलस्वरूप, साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है और अधिकारी को आधी सैलरी के साथ सस्पेंड रखा गया है।

WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी|Arthik Dhara Photo
कोलकाता। WhatsApp ग्रुप में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
के बारे में अपमानजनक कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर एकलाख
अहमद को सस्पेंड कर दिया गया। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंदा ने जारी किया।
साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है कि सरकारी कर्मचारी ने सरकार और मुख्यमंत्री
के बारे में क्यों अपमानजनक कमेंट्स किया। सस्पेंड रहने के दौरान अधिकारी की आधी सैलरी
ही मिलेगी। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज
स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर इकलाख अहमद का हाल ही में 'सेंट्रल डिवीजन'
से शहर सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन में ट्रांसफर किया गया था। उनको 9 नवंबर से सस्पेंड
कर दिया गया है। कोलकाता पुलिस के WhatsApp ग्रुप में हुई चर्चा के दौरान एकलाख
अहमद पर एक के बाद एक अभद्र कमेंट्स करने का आरोप है। जिसके बाद हंगामा मच गया। हालांकि,
कुछ समय बाद उन्होंने ग्रुप से अपना कमेंट डिलीट कर दिया। उन्होंने इसके लिए माफी भी
मांगी। तब तक सोशल मीडिया पर वह वायरल हो चुका था। इससे पहले कोलकाता पुलिस के दो
DC के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। इनमें DC नॉर्थ- 3 विधान साहा और DC पोर्ट 2 पार्थ
प्रतिम दास शामिल थे। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंदा ने साफ मैसेज दिया
था कि पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए।
क्योंकि अगर प्रशासन की तरफ से कोई गलत मैसेज जाता है, तो इसका समाज पर बुरा असर पड़ता
है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी बयान या वीडियो पोस्ट करने से पहले सभी को सावधान
रहना चाहिए। लेकिन फिर भी, राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक'
कमेंट्स करने के लिए इंस्पेक्टर एक लाख अहमद को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
