Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपालीपाड़ा हिन्दी हाई स्कूल (एचएस) में पीएमओएस जागरूकता कार्यशाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल में छात्राओं के लिए पीएमओएस/पीसीओएस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल की डॉ. उर्मी सान्याल ने लगभग 300 छात्राओं को इस स्वास्थ्य समस्या के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस पहल से किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ेगी, जो एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मददगार साबित होगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
6 अक्टूबर 2026 को 08:51 pm बजे
WhatsApp
नेपालीपाड़ा हिन्दी हाई स्कूल (एचएस) में पीएमओएस जागरूकता कार्यशाला
कार्यशाला में शामिल डॉक्टर, शिक्षिकाएं तथा छात्राएं|Arthik Dhara Photo

दुर्गापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल (एचएस) में छात्राओं के लिए पीएमओएस जागरुकता अभियान के कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ एवं दस की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल की डॉ उर्मी सान्याल ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को पीएमओएस/ पीसीओएस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को इसके प्रमुख लक्षणों, जैसे मासिक धर्म में अनियमितता, अत्यधिक या कम मासिक रक्तस्राव, वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे, अनचाहे बालों की वृद्धि तथा हार्मोनल असंतुलन आदि के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, तनाव कम करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को आवश्यक बताया। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में प्रांत मेडिविजन कोकन्वेंनर समृद्धा घोष, जिला छात्रा प्रमुख स्नेहा दत्ता, दुर्गापुर महानगर सचिव अभिषेक मिश्रा, शशिकांत पांडेय सहित विद्यालय की कई शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. कलीमुल हक ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य एवं उनके शारीरिक-मानसिक विकास से जुड़े विषयों पर ऐसी जागरूकता कार्यशालाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलने से छात्राएं अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग और आत्मविश्वासी बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक छात्राएं ही स्वस्थ समाज और सशक्त भारत की मजबूत आधारशिला हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां