Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट में पुलिस ने बंद कराया अवैध निर्माण

धनबाद के कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के पास असामाजिक तत्वों द्वारा शेड पर अवैध कब्जे की कोशिश को पुलिस और नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई कर रुकवा दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इस सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है और लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
21 सितंबर 2026 को 03:54 pm बजे
WhatsApp
कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट में पुलिस ने बंद कराया अवैध निर्माण
कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के पास अवैध निर्माण पर पुलिस और नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई।|Arthik Dhara Photo
धनबाद : कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने का एक मामला प्रकाश में आया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने अवैध कब्जा विरोध जताते हुए जिला प्रशासन से शमशान घाट स्थित शेड को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग जिला
प्रशासन से की थी। राजेश स्वर्णकार ने इस मामले को लेकर आज नगर निगम के अधिकारियों एवं कतरास पुलिस को जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही सरकारी महकमा हरकत में आया। नगर निगम ने तुरंत काम बंद करने का हिदायत दिया है। वही कतरास पुलिस लिलोरी मंदिर शमशान घाट पहुंचकर काम को बंद करा दिया है।
कतरास लिलोरी मंदिर के आसपास लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है। श्मशान घाट का शेड का अगर कब्जा किया गया तो वहां शव जलाने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शेड से लोगों का धूप तथा पानी में बचाव का साधन है। शेड कब्जा करने की खबर आज जंगल में आज की तरफ फैल गई और
लोगों ने इसका विरोध जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर शेड पर कब्जा किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन से शेड कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राजेश स्वर्णकर ने श्मशान घाट में जबरन बाउंड्री दीवाल को जिला प्रशासन से तोड़ने की मांग की है।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां