Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

बीसीसीएल, प्रशासन के खिलाफ कतरास में गरजा जनसैलाब: पुनर्वास, मुआवजे की मांग

धनबाद के कतरास में भू-धंसान और पुनर्वास की मांग को लेकर 'कतरास कोयलांचल बचाओ समिति' के नेतृत्व में एक विशाल जनजागरण अभियान निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने बीसीसीएल और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे और स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित पुनर्वास की मांग की। इस प्रकार के स्थानीय भू-विवाद और विस्थापन के मुद्दे औद्योगिक विकास योजनाओं की गति और सामाजिक स्थिरता पर गहरा असर डालते हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
11 अक्टूबर 2026 को 12:12 am बजे
WhatsApp
बीसीसीएल, प्रशासन के खिलाफ कतरास में गरजा जनसैलाब: पुनर्वास, मुआवजे की मांग
प्रदर्शन में शामिल महिला-पुरुष |Arthik Dhara Photo

धनबाद। भू-धंसान और पुनर्वास के मुद्दे पर कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने शनिवार को जनजागरण अभियान चलाया। पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में कतरास से सेलेक्टेड गोविंदपुर तक चले इस अभियान में सैकड़ों स्थानीय नागरिक शामिल हुए। अभियान के दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, पुनर्वास और मुआवजे से जुड़े मुद्दे उठाये गये।

समिति के पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा कि उनकी समिति विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर कतरास के लोगों को उनकी जमीन और घर से दूर बसाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भू-धंसान से प्रभावित परिवारों को कतरास में ही सम्मानजनक पुनर्वास दिया जाये और उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, पुनर्वास और भविष्य सुनिश्चित करना प्रशासन तथा बीसीसीएल की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखते हुए पुनर्वास की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

जनजागरण अभियान में किशन पंडित, चिंटू तुरी, बबलू दास, बासो तुरी, पिंटू कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, ऋतिक कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, लाल बहादुर और सुभाष तुरी समेत कई लोग शामिल हुए। इसके साथ ही सकली देवी, बुधनी देवी, दुखने देवी, रीना पटवा, मुनिया देवी, लक्ष्मी देवी और रूबी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लिया। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां