Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

सवाल :कतरास,छाताबाद,चैतुडीह और लकड़का को खोखला करने वाला इस पूरे खेल का गॉडफादर आखिर है कौन ?

धनबाद के कतरास, छाताबाद और लकड़का समेत कई कोयलांचल इलाकों में अवैध उत्खनन के कारण लगातार भूधंसान और जमींदोज होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस काले कारोबार से कुछ लोग करोड़पति बन गए, जबकि स्थानीय आम जनता अपनी जान और आशियाने खोने को मजबूर है। स्थानीय प्रबंधन और प्रशासन की कथित मिलीभगत से चल रहे इस अवैध खेल के कारण अब आम जनता ने इसके 'गॉडफादर' और असली गुनहगारों से कड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
19 सितंबर 2026 को 04:47 pm बजे
WhatsApp
सवाल :कतरास,छाताबाद,चैतुडीह और लकड़का को खोखला करने वाला इस पूरे खेल का गॉडफादर आखिर है कौन ?
अवैध कोयला उत्खनन और भूधंसान से कतरास और छाताबाद के लोगों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा।|Arthik Dhara Photo
धनबाद : कतरास कोयलांचल के चारों ओर से इन दिनों भूधंसान और जमींदोज होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कोयले का अवैध उत्खनन कर इसमें संलिप्त लोग खाकपति से करोड़पति बन गये। कोयले के अवैध उत्खनन से किसी ने जमीन ले ली ,घर बना लिए, गाडियां खरीद ली, रिसार्ट बना लिए। इस काम में सभी ने आमजन की सुरक्षा और संरक्षा का किसी ने भी ख्याल नहीं रखा। कोयले के अवैध उत्खनन में बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ, पुलिस और प्रशासन ने भरपूर सहयोग व छूट दी। आज चहुंओर से जमींदोज और भू-धंसान की खबरें आर रही है। कितने लोग काल कवलित हो रहे हैं। कितनों के सपने खाक हो रहे। कितनों का आशियाना उजड़ रहा। 
अब यहां सवाल उठता है कि आखिर किसने इस इलाके में लंबे समय तक अवैध खनन से अपना कारोबार चलाया?
अब सवाल सिर्फ कोयले का नहीं, जमीन, जिंदगी और आने वाली पीढ़ियों का है।
कभी कारोबार का चेहरा, कभी जनप्रतिनिधि का चोला, तो कभी समाजसेवी की पहचान...
लेकिन जनता सब देख रही है। अब डरने की बारी जनता की नहीं, जवाब देने की बारी उनकी है, जो वर्षों से कोयलांचल की जमीन को खोखला कर रहे हैं।
अंगारपथरा,रामकनाली , केशलपुर , छाताबाद से उठी आवाज अब कतरास, चैतुडीह और लकड़का तक जाएगी।
कोयला किसने निकाला , किसने कमाया? और कीमत कौन चुका रहा है कौन ?
इन सवालों का जवाब चाहिए। खोजिए नहीं तो देर हो जायेगी। क्योंकि कोयले का यह काला खेल अभी बंद नहीं हुआ,यह अभी भी जारी है।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां