धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों को रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। हावड़ा स्थित रेल नीर प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब एक महीने तक आपूर्ति बाधित रहने की बात कही जा रही है।इसका असर धनबाद स्टेशन पर भी पड़ा है। यहां रेल नीर की सप्लाई बंद हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं। ऐसे में यात्रियों को अपनी पसंद का पानी नहीं मिल पा रहा है। धनबाद स्टेशन पर प्रतिदिन रेल नीर की खपत करीब 200 से 250 पेटी बतायी जाती है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निर्धारित दर पर बोतलबंद पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल नीर की बिक्री की जाती है। इसकी उपलब्धता से यात्रियों को पानी की कीमत और गुणवत्ता को लेकर भरोसा रहता है। लेकिन आपूर्ति बाधित होने के कारण अब लेकिन आपूर्ति बाधित होने के कारण अब यात्रियों को दूसरे ब्रांड के बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर पानी की उपलब्धता जरूरी है। ऐसे में रेल नीर नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़
धनबाद में रेल नीर का टोटा! तरस रहे यात्री, रोजाना 250 पेटी की है खपत
हावड़ा स्थित प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के चलते धनबाद रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिनों से 'रेल नीर' की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्टेशन पर रोजाना 200 से 250 पेटी की खपत होने के कारण यात्रियों को मजबूरन अन्य ब्रांड का महंगा या अनजान पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ने के साथ ही पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

धनबाद स्टेशन का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
