Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

बलियापुर मोदीडीह गांव की बहू रेखा ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में पायी सफलता

बलियापुर के मोदीडीह गांव की बहू रेखा कुमारी ने यूजीसी नेट परीक्षा में 94.59 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 300 में से 192 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, ससुराल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्थानीय विधायकों, कॉलेज प्राचार्यों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
21 सितंबर 2026 को 03:52 pm बजे
WhatsApp
बलियापुर मोदीडीह गांव की बहू रेखा ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में पायी सफलता
यूजीसी नेट 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करने वाली बलियापुर मोदीडीह गांव की बहू रेखा कुमारी।|Arthik Dhara Photo
धनबाद : बलियापुर  मोदीडीह गांव की बहू रेखा कुमारी ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने ससुराल के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया है। नेट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली रेखा कुमारी मोदीडीह गांव निवासी चंद्रमोहन महतो के पोता व बीबीएम कॉलेज के प्रो. डॉ. परिमल कुमार महतो के भतीजा सौतम कुमार महतो की पत्नी तथा तिलाटांड़ गांव के घुनु महतो एवं माता बुग्गू देवी की पुत्री है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 300 अंकों में 192 यानी 94.59 प्रतिशत अंक हासिल किया है। रेखा कुमारी की इस सफलता को लेकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, बीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र महतो, कामेश्वर महतो आदि ने उन्हें बधाई दी है।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां