ब्रेकिंग न्यूज़
140 करोड़ के 100 किलो स्वर्ण आभूषणें से सजी सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा प्रतिमाएं
सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी में इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण 140 करोड़ रुपये मूल्य के 100 किलोग्राम स्वर्ण आभूषणों से सजी प्रतिमाएं हैं, जो 'फेयरी टेल ऑफ आइडल्स' थीम पर आधारित हैं। इस भव्य आयोजन की सुरक्षा के लिए 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी तैनाती की गई है। इस अनूठे आयोजन से स्थानीय पर्यटन और उत्सव अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिल रहा है।

सोने के आभूषणों से सजी प्रतिमाएं|Arthik Dhara Photo
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी
दुर्गापूजा पंडाल में जितनी भीड़ प्रतिमाओं को देखने के लिए हो रही है, उससे अधिक भीड़
पंडाल की प्रतिमाओं के श्रृंगार में सजे 100 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषणों को देखने
के लिए हो रही है। इनकी कीमत 140 करोड़ आंकी गई है। कमेटी 64वें वर्ष इसका आयोजन कर
रही है। सोने के आभूषणों में मुकुट, हार एवं अन्य जेवर शामिल हैं। इस वर्ष पूजा का
थीम मूर्तियों की एक परी कथा (Fairy Tale of Idols) है। इतनी
बड़ी मात्रा में स्वर्ण आभूषणों की सजावट होने के कारण इसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये
गये हैं। पंडाल परिसर में 40 से भी अधिक CCTV कैमरे लगाये गये हैं। वोलंेटियर, पुलिस
तथा पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। इस पंडाल का उद्घाटन जलपाईगुड़ी के भाजपा
सांसद जयंत कुमार रॉय ने किया है।
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
