Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

वर्दवान से चोरी मोबाइल फोन का लोकेशन बांग्लादेश, लौटाया भारत आकर

बर्दवान मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ एक महंगा स्मार्टफोन साइबर ट्रैकिंग के जरिए बांग्लादेश तक ट्रेस किया गया, जिसे खरीदने वाला व्यक्ति इलाज के लिए भारत लौटने पर पुलिस के दबाव में फोन वापस करने बर्दवान आया। इस अनोखी घटना ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्करी गिरोहों की संलिप्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसकी पुलिस अब गहराई से जांच कर रही है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
10 नवंबर 2026 को 02:50 pm बजे
WhatsApp
वर्दवान से चोरी मोबाइल फोन का लोकेशन बांग्लादेश, लौटाया भारत आकर
पुलिस अधिकारी को मोबाइल फोन लौटाता बांग्लादेशी अहद अली|Arthik Dhara Photo

वर्दवान। वर्दवान से चोरी हुआ मोबाइल फोन बांग्लादेश पहुंच गया। वहां के दुकानदार ने जिसे बेचा, वह फोन लेकर इलाज कराने भारत आया और पुलिस की गिरफ्त में फंस गया। पुलिस के दबाव में उसे फोन लौटाने के लिए बांग्लादेश से पुन: बर्दवान आना पड़ा। भले ही इस कहानी पर आपको विश्वास न हो, लेकिन है यह बिल्कुल सच्ची कहानी। 30 जून, 2026 को बांकुड़ा शहर की निवासी पायल धारा इलाज के लिए वर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। अस्पताल परिसर से ही उसका सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा मॉडल का फोन चोरी हो गया। उसने बर्दवान थाने में FIR कराया। उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने फोन का लोकेशन तलाशने के लिए साइबर सेल की मदद ली। ट्रैकिंग के जरिए फोन की लोकेशन का पता चला। यहीं से पूरी घटना ने एक नया मोड़ ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी मोहम्मद अहद अली ने यह मोबाइल फोन नौदा जिले में जॉनी गैजेट नाम की दुकान से खरीदा था। बाद में, वह इलाज के लिए भारत आया और उस फोन में भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। बर्दवान थाना पुलिस ने अहद से संपर्क किया। उसे समझ में आ गया कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद वह खुद बर्दवान थाना आया  और मोबाइल फोन वापस कर दिया। इस बीच, मोबाइल फोन वापस पाकर पायल धारा बहुत खुश है। हालांकि, पुलिस ने अभी जांच बंद नहीं की है। अस्पताल परिसर से खोया फोन बांग्लादेश कैसे पहुंचा, यह अब जांच अधिकारियों के लिए बड़ा सवाल है। कौन सा गैंग चोरी के मोबाइल फोन को बॉर्डर पार स्मगल कर रहा है, फोन के बांग्लादेश की दुकान तक पहुंचने के पीछे कौन है, इसकी जांच की जा रही है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां