Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद के पूर्व छात्र सुनील कुमार ONGC के नए चेयरमैन

इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद के पूर्व छात्र सुनील कुमार को देश की प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ONGC के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 58 वर्षीय मेहसाणा परिसंपत्ति के कार्यकारी निदेशक (ED) और परिसंपत्ति प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
22 अक्टूबर 2026 को 10:02 pm बजे
WhatsApp
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद के पूर्व छात्र सुनील कुमार ONGC के नए चेयरमैन
सुनील कुमार का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

धनबाद। इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, अब IIT-ISM धनबाद, से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुनील कुमार देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन के नये चेयरमैन होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह मौजूदा चेयरमैन अरुण कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल छह दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। नियुक्ति संबंधी आदेश के अनुसार, वर्तमान में ONGC की मेहसाणा परिसंपत्ति के कार्यकारी निदेशक (ED) और परिसंपत्ति प्रबंधक के रूप में कार्यरत 58 वर्षीय सुनील कुमार सात दिसंबर 2026 या उसके बाद कार्यभार संभालेंगे। वह 31 दिसंबर 2028 को सेवानिवृत्ति की अवधि पूरी होने तक इस पद पर रहेंगे। इसके बाद उन्हें संविदा के आधार पर भी नियुक्त किया जाएगा। उनका कुल कार्यकाल तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। सुनील कुमार का चयन बहुस्तरीय प्रक्रिया के तहत किया गया। खोज-सह-चयन समिति ने दो दौर के साक्षात्कार के बाद उनके नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां