आसनसोल। मुख्यमंत्री
शुवेन्दू अधिकारी ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर हावड़ा के काज़ीपारा में आयोजित कार्यक्रम
में हिस्सा लिया। मंच से उन्होंने तीन बार छठ मइया की जय के नारे भी लगाये। लेकिन निशाने
पर टीएमसी और वाममोर्चा सरकारों को रखा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का एकमात्र काम
भाषा के नाम पर सनातनियों में बंटवारा करना था। वे बिहार, उत्तर प्रदेश और मराठी लोगों
को बाहरी कहते थे। बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को दामाद पसंद करते थे। 15 साल में
बंगाल की सारी परंपराएं और विरासत खत्म कर दी है। वे राम नवमी पर जुलूस में पत्थर फेंकते
थे। वे पूजा में भी बांटते थे। वे कहते थे छठ बिहार के लिए है, राम नवमी उत्तर प्रदेश
के लिए है। आज, दुनिया भर के पारंपरिक लोग एक साथ सभी पूजा कर रहे हैं। पारंपरिक लोग
दुर्गा पूजा भी कर रहे हैं, जगद्धात्री पूजा भी कर रहे हैं, राम नवमी भी कर रहे हैं,
और छठ पूजा भी कर रहे हैं। खास बात यह रही कि भाषण खत्म होने से पहले मुख्यमंत्री को
3 बार छठी मैया की जय बोला और कार्यक्रम में शामिल लोगों ने खूब जयकारे लगाये।
ब्रेकिंग न्यूज़
हावड़ा में सुवेन्दू अधिकारी ने लगाये छठ मइया के जयकारे
हावड़ा के काज़ीपारा में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने छठ मैया के जयकारे लगाते हुए टीएमसी और वाममोर्चा सरकारों पर सनातन संस्कृति को बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लोगों को बाहरी बताकर बंगाल की समृद्ध परंपराओं और विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया। उनके इस बयान और जनसभा से राज्य के राजनीतिक गलियारों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मुद्दा फिर से गरमा गया है, जिसका असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है।

समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री शुवेन्दू अधिकारी|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
