Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में सिंथेटिक पनीर, चमड़ा टैनिंग का रंग मोमोज, मंचूरियन, चाट में

धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बाजारों में बिकने वाला लगभग 50 प्रतिशत पनीर नकली पाया गया है, जबकि मिठाइयों और स्ट्रीट फूड में चमड़ा रंगने वाले जानलेवा 'चंपई रंग' के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनने वाले इस खतरनाक मिलावट के खिलाफ विभाग ने अभियान तेज करते हुए 5 क्विंटल से अधिक सिंथेटिक पनीर जब्त कर नष्ट किया है। त्योहारों के मद्देनजर 150 से अधिक विक्रेताओं को चेतावनी और दोषियों पर जुर्माना लगाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
26 अक्टूबर 2026 को 05:37 pm बजे
WhatsApp
धनबाद में सिंथेटिक पनीर, चमड़ा टैनिंग का रंग मोमोज, मंचूरियन, चाट में
पनीर की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी|Arthik Dhara Photo

धनबाद। धनबाद में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के जांच अभियान में बाजारों, होटलों और ढाबों में बिकने वाला लगभग 50 प्रतिशत पनीर नकली या मिलावटी निकला है। साथ ही चंपई रंग के इस्तेमाल को लेकर बेहद चौंकानेवाली बात सामने आई है। पूरी तरह प्रतिबंधित रंग चमड़ा रंगने (टैनिंग) के काम आता है, लेकिन मिलावटखोर इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल मिष्ठान, मोमोज, मंचूरियन और चाट में कर रहे हैं।

प्रोटीन का सबसे बेहतर पसंदीदा विकल्प पनीर सेहत की जगह गंभीर बीमारियां बांट रहा है। दुर्गा पूजा के बाद अब विभाग ने दीपावली को लेकर मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मांग का फायदा उठाकर मिलावटखोर सिंथेटिक और नकली पनीर बना रहे हैं। मार्च से अक्टूबर तक 8 महीनों में  5 क्विंटल से अधिक नकली और मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया गया है। कुल 315 अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की गई। 150 दुकानदारों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। गंभीर रूप से खराब पाए गए 30 सैंपलों के मामले में संबंधित विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया है। मोबाइल  लेबोरेटरी का इस्तेमाल कर ऑन-द-स्पॉट 200 से अधिक ठेला, गुपचुप (पानीपुरी) और मोमोज दुकानों की जांच की। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकानदारों और ग्राहकों को चंपई रंग के इस्तेमाल को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है। सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित यह रंग असल में चमड़े को रंगने (टैनिंग) के काम आता है, लेकिन मिलावटखोर इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल मिष्ठान, मोमोज, मंचूरियन और चाट में कर रहे हैं। प्रतिबंधित रंग शरीर के अंदर जाकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां