Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

आसनसोल से होकर चलेगी पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस'

हावड़ा और नई दिल्ली के बीच आसनसोल के रास्ते पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस' ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, जो राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज होगी। नवी मुंबई में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और यह ट्रेन बंगाल और झारखंड के महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरेगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
22 अक्टूबर 2026 को 10:10 pm बजे
WhatsApp
आसनसोल से होकर चलेगी पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस'
ट्रेन का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। हावड़ा और नई दिल्ली के बीच आसनसोल के रास्ते पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस' चलाने की योजना है। नवी मुंबई की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है और यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज चलेगी। भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण हावड़ा-नयी दिल्ली रेल मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। यह ट्रेन बंगाल झारखंड के सीमावर्ती आसनसोल और धनबाद के रास्ते गुजरेगी. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।

नवी मुंबई में 8 से 10 अक्टूबर के बीच आयोजित रेलवे की एक उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी। कहा जा रहा है कि नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचायेगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां