धनबाद : मैथन क्षेत्र में इन दिनों जंगली जीवों का आवासीय क्षेत्र के घरों में घुसना लगातार जारी है। पहले सांप और सियार के बाद अब घरों में कांटेदार 'साहिल' के घुसने का मामला सामने आया है। मैथन के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रामेश्वर चौधरी के घर रविवार की सुबह अचानक एक कांटेदार शाही दिखाई दी, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। घर के एक कोने में छुपी शाही को बाहर निकालने को लेकर घरवाले काफी परेशान रहे। इसके बाद स्थानीय स्नेक सेवर को बुलाया गया, जिनकी मदद से शाही को सुरक्षित पकड़ा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़
मैथन प्रोफेसर कॉलोनी में मिला कांटेदार साहिल
धनबाद के मैथन प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक घर में कांटेदार 'शाही' (साहिल) घुसने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नेक सेवर ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। हाल के दिनों में आवासीय क्षेत्रों में लगातार जंगली जीवों के आने से शहरी इलाकों में सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है।

साहिल को पकड़ता स्नेक सेवर|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
