ब्रेकिंग न्यूज़
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद कभी नहीं जायेंगे अयोध्या स्थित राममंदिर
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने अयोध्या राम मंदिर जाने से साफ इनकार कर दिया है, क्योंकि वे भगवान राम द्वारा माता सीता की अग्निपरीक्षा लेने और उन्हें त्यागने के फैसले से आहत हैं। मिथिला से संबंध रखने वाले आजाद ने खुद को मां काली और दुर्गा का भक्त बताते हुए सवाल किया है कि क्या मंदिर न जाने से उनकी हिंदू आस्था पर सवाल उठेंगे। उनके इस विवादास्पद बयान से धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है।

सांसद कीर्ति आजाद का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo
आसनसोल।
वर्दवान-दुर्गापुर संसदीय
क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने अयोध्या स्थित राम
मंदिर जाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या नहीं जाएंगे, क्योंकि
मां सीता उनके लिए मां के समान हैं और वह मिथिला से संबंध रखते हैं। उनके इस बयान
के बाद माता सीता की अग्निपरीक्षा और उनके भगवान राम द्वारा महल से निकाले जाने के
मुद्दे पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि भगवान राम ही क्यों? देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं
में क्या केवल एकमात्र वे ही देवता हैं? उनके पिता मां दुर्गा के भक्त थे। वे
स्वयं काली के भक्त हैं। तो क्या वे हिंदू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर
कभी नहीं जायेंगे, क्योंकि वे उनकी नजर में पुरुषोत्तम नहीं हैं। देश के कई लोग
उन्हें पुरुषोत्तम मानते हैं, यह उनका नजरिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मां
सीता की अग्निपरीक्षा ली। परीक्षा में सफल होने के बाद भी न सिर्फ अपनी पत्नी को
छोड़ दिया बल्कि मां सीता को घर से निकाल कर जंगल में भेज दिया। उनके दो-दो छोटे
बच्चे अपनी मां के साथ पलते रहे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने ईष्ट देवता को मानने
की स्वतंत्रता है, तो उन्हें यह अधिकार क्यों नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि मां
सीता मिथिला की बेटी थीं और मिथिला के हर व्यक्ति के लिए मां के समान हैं। टीएमसी
सांसद ने कहा कि वह मां कामाख्या, मां काली और दक्षिणा काली की पूजा करते हैं। वह
दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर और कोलकाता के कालीघाट मंदिर भी जाते हैं.।
उन्होंने सवाल किया किया क्या राम मंदिर नहीं जाने का मतलब यह है कि वह हिंदू नहीं
हैं? अखिलेश यादव के प्रस्तावित राम मंदिर दौरे को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया के
बीच कीर्ति आजाद का यह बयान सामने आया है। उनके बयान ने धार्मिक आस्था, रामायण में
सीता के वनवास और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
