दुर्गापुर।
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर स्थित है।
इसका उद्घाटन बीते 14 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। लेकिन
दुर्गोत्सव के दौरान इस मंदिर को देखने के लिए UAE नहीं जाना पड़ेगा। बस, दुर्गापुर
में मारकोनी दक्षिणपल्ली जाना होगा। थीम दुर्गापूजा के लिए इस्पात नगरी दुर्गापुर वर्षों
से चर्चित रही है। पूजा और मंडप की थीम इतिहास
से लेकर पौराणिक कथाओं, देश-विदेश में फैले मंदिरों और आर्किटेक्चर तक, अलग-अलग टॉपिक
के आधार पर बनाई जाती है। दुर्गापुर के मारकोनी दक्षिणपल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल
उसी मंदिर के स्टाइल में बनाया गया है। मैदान में बहुत बड़ा आकर्षक मंडप स्थापित किया
गया है। हर वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है और उनकी
लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। इस वर्ष भी यही स्थिति रहेगी। मंडप में रात भर दर्शनार्थी
प्रतिमा के दर्शन के लिए आएंगे। मंडप की बाहरी सजावट जितनी आकर्षक है, अंदर की सजावट
उससे भी ज्यादा आकर्षक है। मंडप के अंदर फाइबरग्लास से बनी आकर्षक मूर्तियां होंगी।
लाइटिंग सिस्टम भी उसी के अनुरूप है। सिर्फ मंडप ही नहीं, बल्कि इस पूजा में लाइटिंग
भी सरप्राइज है। मंडप के प्रवेश द्वार के एक तरफ भारत माता की तस्वीर लगी है। दूसरी
तरफ पुरी के जगन्नाथ देव का चित्र है। उद्घाटन 13 अक्टूबर को होगा। दुर्गोत्सव के दौरान
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बाहरी सहित स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित
किया गया है।
Markets
UAE का BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर दुर्गापुर के मारकोनी दक्षिणपल्ली में
पश्चिम बंगाल की इस्पात नगरी दुर्गापुर के मारकोनी दक्षिणपल्ली में इस वर्ष अबू धाबी के प्रसिद्ध BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। फाइबरग्लास की आकर्षक मूर्तियों और विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजा यह पंडाल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इस अनूठी थीम आधारित कला और उत्सव से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजनों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

UAE का BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
