आसनसोल। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आसनसोल के जेके नगर में बिजली
उत्पादन और एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए संयंत्र लगाने के मकसद से 70,000 से
80,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री शुवेन्दू अधिकारी को दिया
है। उन्होंने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि समूह प्रस्तावित परियोजनाओं की
व्यवहार्यता का आकलन करेगा। कोयले की उपलब्धता और मौजूदा बुनियादी ढांचा इन
औद्योगिक गतिविधियों में मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से
सक्रिय सहयोग मिलने पर ये परियोजनाएं अगले तीन साल में चालू हो सकती हैं। अग्रवाल
ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ दिन में हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे किसी भी क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश सकता हैं
और उन्होंने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने उनसे हजारों नौकरियां सृजित
करने का वादा किया है। उन्होंने शुभेंदु को बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के
लिए सक्रिय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए
काफी समय दिया और राज्य में बड़ी परियोजनाएं लाने में गहरी रुचि दिखाई।
ब्रेकिंग न्यूज़
जेके नगर में वेदांता ने दिया 80 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बिजली उत्पादन और एल्युमीनियम स्मेल्टर संयंत्र स्थापित करने के लिए 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद इस परियोजना से अगले तीन वर्षों में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस बड़े निवेश से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

बाल्को की यूनिट का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
