Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर सिवरेज प्लांट में मुआवजा मांगने पर रैयतों से मारपीट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

धनबाद के कतरास स्थित रामपुर सिवरेज प्लांट में बिना मुआवजा दिए जमीन का उपयोग किए जाने और मुआवजा मांगने गए रैयतों के साथ कंपनी अधिकारियों द्वारा मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि रैयतों को न्याय नहीं मिलने पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
15 अक्टूबर 2026 को 10:59 am बजे
WhatsApp
रामपुर सिवरेज प्लांट में मुआवजा मांगने पर रैयतों से मारपीट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
रामपुर सिवरेज प्लांट में बिना मुआवजा जमीन लेने और मारपीट के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।|Arthik Dhara Photo


धनबाद :कतरास रामपुर कंचनपुर‌ पंचायत के कतरी नदी किनारे बन रही सिवरेज प्लांट में रैयतो को वार्ता के लिए बुलाकर उनलोगो के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी रैयत रिक्की सरकार एवं सहयोगी गुड्डू रजक ने कंपनी अधिकारियों पर‌ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कतरास पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कंपनी के लोग हिटलशाही पर‌ उतर आया है। रैयत सिर्फ मुआवजा की मांग कर रहे है लेकिन बिना मुआवजा दिए उनके जमीन का उपयोग की जा रही‌ है। रैयतो के समर्थन‌ में आए विधायक प्रतिनिधि सोनु श्रीवास्तव‌ व जिप सदस्य प्रतिनिधि जितेश रजवार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी का ये रवैया गलत है। वार्ता में बुलाकर‌ मारपीट कतई बर्दाश्त नही की जा सकती है। रैयतो के साथ यदि अन्याय‌ हुआ तो कंपनी का ईंट से ईंट बजा दिया जाएगा। पूर्व‌ पंसस शेख रियाजुद्दीन ने कहा कि पूरा घटनाक्रम न्यायसंगत नही है। हमसभी ग्रामीणों के साथ है। कंपनी‌ के लोगो ने भी थाने में की शिकायत। मारपीट का लगाया आरोप।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां