धनबाद। बाघमारा के
बीसीसीएल ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र 06 में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी सत्यम इंफ्रा
प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ युवा कांग्रेस और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा।
धनबाद जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में गड़ेरिया, बसुरिया,
बांसजोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर
कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस
के जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो ने कंपनी प्रबंधन पर ग्रामीणों और मजदूरों को लगातार
छलने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग
को लेकर पूर्व में परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दिया गया था। इसके बाद
कंपनी प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से 15 दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन
दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद आज तक एक भी स्थानीय व्यक्ति को रोजगार
नहीं दिया गया, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों को मजबूरी में चक्का जाम करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्यम इंफ्रा कंपनी डीजीएमएस के तमाम नियमों को ताक
पर रखकर काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी पांच
सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना प्रदर्शन
जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
सत्यम इंफ्रा के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, बेमियादी चक्का जाम
धनबाद के बाघमारा में सत्यम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस और स्थानीय ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं किया और नियमों की अनदेखी कर रही है। इस आंदोलन से क्षेत्र में कोयला उत्पादन और परिवहन पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है।

प्रदर्शन में शामिल असंगठित श्रमिक |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
