धनबाद : लगातार हो रही तेज बारिश और हवा के कारण फुलारीटांड़ भुईयां टोला निवासी सूरज भुइयां और उसकी बहन नीलम कुमारी के खपरैल मकान की मिट्टी की दीवार गिर गयी।इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। किसी तरह पड़ोसियों के घर अपना सामान रखकर भाई-बहन वहीं रात गुजार रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार भुईयां टोला में करीब आधा दर्जन अन्य मिट्टी की दीवार वाले खपरैल मकान भी जर्जर हैं। लगातार बारिश के कारण इन मकानों पर भी गिरने का खतरा बना हुआ है।नेता राजकुमार यादव ने बाघमारा बीडीओ से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा जर्जर मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंदों को सरकारी आवास का लाभ दिलाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़
बारिश में खपरैल मकान की दीवार गिरी, बेघर हुआ मजदूर परिवार
धनबाद के फुलारीटांड़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक मजदूर परिवार का खपरैल मकान ढह गया, जिससे भाई-बहन बेघर हो गए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और नेताओं ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत सामग्री देने और जर्जर मकानों का सर्वे कराकर सरकारी आवास मुहैया कराने की मांग की है। इलाके में अभी भी कई अन्य कच्चे मकानों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आशंकित हैं।

पीड़ित परिवार की युवती|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
