Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

किसकी पत्नी पीछे स्कूटी पर है?- पूछ टीएमसी नेता की हाबरा में पिटाई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में टीएमसी नेता आशीष सेन और एक महिला पार्षद को सार्वजनिक रूप से घेरकर पीटने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति में भारी उबाल आ गया है, जहां टीएमसी ने इस पर गहरा रोष जताया है और भाजपा ने इसे नेताओं के गलत आचरण का परिणाम बताया है। इस प्रकार की घटनाएं बंगाल की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
4 नवंबर 2026 को 12:42 pm बजे
WhatsApp
किसकी पत्नी पीछे स्कूटी पर है?- पूछ टीएमसी नेता की हाबरा में पिटाई
घटनास्थल पर तृणमूल नेता व नेत्री|Arthik Dhara Photo

कोलकाता। बंगाल की संस्कृति और समाज तेजी से बदल रहा है। अब तृणमूल नेताओं को व्यक्तिगत कारणों से पीटा और अपमानित किया जा रहा है। नॉर्थ 24 परगना में हाबरा शहर में घटी घटना से कई सवाल उठने लगे हैं। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मुख्य सवाल है कि स्कूटी के पीछे बैठी यह महिला किसकी पत्नी है? नॉर्थ 24 परगना में हाबरा नगरपालिका के वार्ड 3 की तृणमूल पार्षद रुमकी सरकार पार्टी नेता आशीष सेन के साथ स्कूटी से जा रही थी। आरोप है कि कई युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। वायरल वीडियो में रुमकी और आशीष से कई सवाल पूछे देखे जा रहे हैं। उनमें से एक युवक यह कहता सुनाई दे रहा है कि यह किसकी पत्नी है? विवाद बढ़ने के बाद एक युवक तृणमूल नेता आशीष सेन को थप्पड़ मार देता है। किसी तरह दोनों वहां से निकले में सफल होते हैं। इसके साथ ही स्थानीय राजनीति गर्म हो गई है। तृणमूल नेताओं ने इस पर गहरा रोष जताया है। जबकि स्थानीय BJP नेता देवज्योति दाम के अनुसार तृणमूल नेताओं के कर्मो का यह परिणआम है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड 3 के लोग उन्हें लैला-मजनू के नाम से जानते हैं। हालांकि, उन्होंने पिटाई की घटना का समर्थन नहीं किया। महिला पार्षद के पति की मौत हो चुकी है। BJP नेता के अनुसार उसने आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय लोगों के काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह कार्य भाजपा समर्थकों ने किया है और इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। हर व्यक्ति का निजी जीवन है। वह किसी के भी साथ आ-जा सकता है। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां