Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

साउथ दिनाजपुर के गंगारामपुर में पत्नी का सर काट रखा मंदिर में, गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिंटू घोष ने पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी के बीच कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर मंदिर में रख दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव और सिर को बरामद कर लिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय इलाके में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
4 नवंबर 2026 को 12:26 pm बजे
WhatsApp
साउथ दिनाजपुर के गंगारामपुर में पत्नी का सर काट रखा मंदिर में, गिरफ्तार
दंपती का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

मालदा। साउथ दिनाजपुर के गंगारामपुर शहर के वार्ड नंबर चार के नारायणपुर इलाके के निवासियों के लिए बुधवार की सुबह आतंक और सनसनी घटना लेकर आई। सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने मंदिर में जो तस्वीर देखी, उससे उनके रोंगटे खड़े हो गये। बदहवासी और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आमतौर पर गांव या यह मंदिर खाली रहता है। लेकिन सुबह गांव का युवक रिंटू घोष अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर मंदिर के अंदर बैठा था। मूर्ति के पास ही  उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर पड़ा था। लोगों ने तुरंत गंगारामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी आये और रिंटू घोष को अपने साथ ले गये। उसकी निशानदेही पर बॉडी बरामद की गई। सर और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने रिंटू को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। मृतका सीमा सरकार घोष का पिछले कुछ सालों से पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। पैसे की तंगी इसकी मुख्य वजह थी। रिंटू ने 11 साल पहले सीमा सरकार से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं। वह कभी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में कंडक्टर का काम करता था। बाद में उसने वह नौकरी छोड़ दी। वह घर पर ही पूजा-पाठ करता था। कभी-कभी तो वह तांत्रिक का वेश भी बना लेता था। माना जा रहा है कि अंध विश्वास के कारण ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, ताकि उसके जीवन में शांति आ सके। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां