Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

जेके नगर में महिला की हत्या, लूट व रेप की आशंका, पुलिस कमिश्नर का दौरा

रानीगंज के जेके नगर कोलियरी इलाके में अकेली रहने वाली 50 वर्षीय अनीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां लूट और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों और अपराध की प्रकृति का खुलासा हो सके।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
7 अक्टूबर 2026 को 12:05 pm बजे
WhatsApp
जेके नगर में महिला की हत्या, लूट व रेप की आशंका, पुलिस कमिश्नर का दौरा
घटनास्थल पर पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार|Arthik Dhara Photo

आसनसोल। रानीगंज थाना अंतर्गत जेके नगर कोलियरी इलाके में हुई अनीता देवी की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतका अपने घर में अकेली रहती थी। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि उसके घर में अपराधियों ने चोरी की मंशा से एंट्री ली होगी। उसके विरोध के बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी। उसके साथ बलात्कार की भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  

50 वर्षीया मृतका अनीता देवी घर में अकेली रहती थी। उसका पति काफी समय से उसके साथ नहीं है। उसके बेटे और बेटियां भी बाहर रहती हैं। मंगलवार की सुबह काफी देर तक अनीता घर के बाहर नहीं दिखी तो पड़ोसियों को शक हुआ। बाद में उन्होंने घर के अंदर लाश पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस अधिकारी पता लगा रहे हैं कि महिला के साथ मारपीट हुई थी या नहीं। हालांकि, मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर गए। जांच के लिए घर को घेर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई तरह की जानकारी और सैंपल इकट्ठा किया है। पड़ोसी संजय कुमार यादव ने कहा कि अनीता देवी काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रही थी। शक होने पर पड़ोसी उसके घर गए तो देखा कि अंदर उसकी बॉडी पड़ी है। इसके बाद इसकी सूचना निमचा फाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर गये। घर में और कोई नहीं था। उसका बेटा बाहर रहता है और उसकी बेटी भी कहीं बाहर पढ़ती है। महिला घर में अकेली रहती थी।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां